बिहार एनडीए में क्या हुई है डील मुकेश साहनी के VIP को कितनी मिली है सीटें

99

एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। बिहार में 243 सीट हैं और तीन चरण में मतदान होना है। भाजपा 121 सीट में से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को 11 सीट दी हैं।

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने अपने कोटे से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को 11 विधानसभा की सीटें दी हैं एवं भविष्य में एक विधानपरिषद की भी सीट देंगे। मुकेश सहनी कई दिन से दिल्ली में डारे हुए थे। मुकेश सहनी ने राजद पर अति पिछड़ों की पीठ में खंजर घोंपने का आरोप लगाते हुए कहा कि अति पिछड़ा समाज से होने के कारण राजद ने उन्हें धोखा दिया और इस वर्ग के लोग चुनाव में इसका जवाब देंगे।

givni_ad1

मुकेश सहनी को बीजेपी ने जो सीटें दी हैं उनमें केवटी, ब्रह्मपुर, सिमरी बख्तियारपुर, अलीनगर, गौरा बौराम, सुगौली, बलरामपुर ,साहिबगंज, कोचस सीटे बीजेपी ने मुकेश सहनी को दी हैं। बताया जाता है कि सहनी के हिस्से में जो 2 सीटें दी गई हैं उसपर फैसला बाद में होगा।

सहनी को भाजपा विधान परिषद में भी सीट देंगी। बिहार मे जदयू 122 सीट पर चुनाव लड़ रही है। जीतन राम मांझी को अपने खाते से सात सीटें दी हैं। बिहार में तीन चरणों चुनाव होगा। पहले चरण के लिये 28 अक्टूबर, दूसरे चरण के लिये तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिये सात नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और सन ऑफ मल्लाह के नाम से प्रसिद्ध सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। कहा कि इन्होंने मुझे एनडीए में सहारा देकर पिछड़ा समाज के एक बेटे को सम्मान दिया है।

सहनी ने इसके बाद महागठबंधन को पीठ में छुरा भोंकने वाला बताते हुए कहा कि उनलोगों ने मेरे साथ धोखा किया। महागठबंधन को हराने के लिए हम तैयार हैं। लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने धोखा दिया है। जनता को इस बारे में सच बताएंगे।