घाट पर नहाने के दौरान गहरे पानी मे चले जाने से डुबा वयक्ति

217

हाजीपुर वैशाली: लालगंज थाना क्षेत्र अतर्गत नारायणी नदी के बसंता जहानाबाद घाट पर नहाने के दौरान गुरमिया गांव निवासी 55 वर्षीय कैलाश राय गहरे पानी मे डुब ग्ए। स्व रामावतार राय के पुत्र थे।

इस संबंध मे घाट पर पहले से मौजूद प्रत्यक्षदर्शियो मे से उमेश राय ने बताया कि मंगलवार की सुवह एक अधेर उम्र के वयक्ति बाईक से घाट पर आया और बाईक खड़े कर नहाने के लिए नदी मे उतरा। जो थोड़ी ही देर मे गहरे पानी मे डुब गया। लोगो के हल्ला करने पर जुटे ग्रामीणो ने नाव से खोजने का प्रयास किया परन्तु उसका कोई पता नही चला।

इसकी जानकारी लोगो ने स्थानीय लालगंज थानाध्यक्ष एवं लालगंज सीओ को दिया। जिसके बाद घटना स्थल पर दलबल के साथ पंहुची लालगंज पुलिस ने बाईक को अपने कब्जे मे लेकर थाना ले गई।

givni_ad1

वही लगभग दो घंटे बाद घाट पर पंहुचे कैलाश राय के परिवार जनो ने ग्रामीणो के सहयोग से नाव नाविक लगाकर शव खोजने का प्रयास किया। परन्तु शाम तक शव का कोई पता नही चला और अंधेरा होने के कारण खोज करना बंद कर दिया गया। इस दौरान बसंता जहानाबाद घाट पर लोगो की काफी भीड़ देखी गई।

इस संबंध मे लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी एसडीओ हाजीपुर एवं जिलाधिकारी वैशाली को दे दी गई है। शाम हो जाने के कारण शव का सरकारी स्तर पर खोज नही की जा सकी है। कल एन डी आर एफ के टीम द्बारा शव की खोज की जाएगी।

रिपोर्टर: राजेंद्र कुमार सिंह