गायघाट प्रखंड के कांटा गांव में चल रहे तीन दिवसीय राम जानकी विवाहोत्सव धूमधाम से हुआ समापन

144

गायघाट | प्रखंड के कांटा गांव में 75वां महासंकीर्तन राम जानकी विवाहोत्सव बड़ी ही उत्साह के साथ धूमधाम से यह महोत्सव समापन किया गया।

बता दे की बीते 8 जनवरी से यह प्रतिवर्ष तीन दिवसीय आध्यात्मिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं राम विवाह उत्सव समारोह का आयोजन किया जाता है। 24 घंटे रामधुन व कुमरूम के बाद नौ जनवरी को परीछन के बाद रात्रि में राम जानकी विवाहोत्सव का कार्यक्रम किया गया था।

givni_ad1

यह सामारोह प्रतिवर्ष भारतीय लोक कला केंद्र संस्थान के द्वारा आयोजित किया जाता है। प्रसिद्ध कीर्तन सम्राट मिथिला रत्न कुंज बिहारी मिश्रा तथा गीत नाथ प्रभाग भारत सरकार द्वारा दिया गया।

गीत व नाटक देख देर रात को राम कलेवा के दौरान होने वाले हंसी-मजाक और गीतों को देख-सुनकर भक्त सबसे अधिक आनंदित हुए।

वहीं दूसरी ओर जन चेतना लोक कल्याण समिति पटना ने सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाया गया जिसमें दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशा मुक्ति जैसे कार्यक्रम को देख पूरा पंडाल खचा खच भरा हुआ था। संचालन रामनरेश ठाकुर व व्यवस्था राम शंकर ठाकुर ने की।

संवाददाता | सज्जन कुमार | पत्रकार