नेक काम : असहाय परिवारों के बीच कंबल वितरण

165

गायघाट, डब्लूसी न्यूज | शीतलहरी व सर्द हवाओं से कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए रात मंगलवार को गायघाट प्रखंड क्षेत्र में कंबल का वितरण किया गया। बीडीओ डॉक्टर विमल कुमार ने प्रखंड के क्षेत्र में घूम – घूम कर ठंड से ठिठुरते गरीब, असहाय, निर्धन लोगों के बीच कंबल वितरण किया।

ठंड से कंपकंपा रहे गरीब लोग कंबल पाकर खुश हो गये। बीडीओ डॉक्टर विमल कुमार ने कहा कि गरीब व निर्धन, असहायों को सर्दी से बचाव के लिए डेढ़ सौ कंबल का वितरण किया गया है। एक सौ से अधिक कंबल का वितरण और किया जाना है। उधर कंबल मिलने के बाद सर्दी से ठिठुरते गरीब असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान फैल गई।

givni_ad1

सज्जन कुमार | पत्रकार | गायघाट