राघोपुर मे राजद कार्यकर्ता ओ ने बढती मंहगाई को लेकर निकाली साईकिल रैली…

131

वैशाली हाजीपुर:- राघोपुर राजद के स्थापना दिवस एवं पेट्रोल की कीमत मे हो रही वृद्धि बढती मंहगाई को लेकर राजद कार्यकर्ता ओ ने साईकिल रैली निकालकर विरोध जताया।प्रखंड के अलग अलग पंचायतों से साईकिल रैली निकालकर मोहनपुर रेफरल अस्पताल पर राजद कार्यकर्ता इकट्ठा हूए, एव मोहनपुर रेफरल अस्पताल से साईकिल रैली निकाल कर मोहनपुर मलिकपुर सैदाबाद होते हूऐ रूस्तमपुर घाट पहुंची।

मौके पर उपस्थित युवा राजद नेता ऋषि यादव ने कहा कि बिहार सरकार की गद्दी से हटाने को लेकर रैली आयोजित की गई है।बिहार सुशासन बाबू की सरकार मे हत्या लूट डकैती मंहगाई चरम पर है।ऐसी सरकार को अब एक क्षण भी गद्दी पर रहने का कोई हक नही है।साईकिल रैली मे मुख्य रूप से युवा राजद नेता ऋषि कुमार यादव,युवा राजद के प्रदेश सचिव कंचन कुमार, जिला उपाध्यक्ष शुशील कुमार यादव,विरपुर मुखिया पति अरूण राय,युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, राजा राम राय,प्रखंड प्रमुख मोहम्मद यासीन, पूर्व प्रमुख सुबोध राय,चंदन चौधरी, अनिल सिह,समेत क्ई राजद कार्यकर्ता शामिल थे।