अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गायघाट ईकाई द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी…

148

गायघाट: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गायघाट ईकाई द्वारा प्रखंड अंतर्गत छतनवारा चौक पर आज शाम श्रद्धांजलि सभा कर एल.ए.सी. बाॅर्डर पर शहीद हुए माँ भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बता दें की पिछले दिन सीमा पर हुए संघर्ष में 20 भारतीय जाबांज वीरगति को प्राप्त हुए।

कार्यक्रम के दौरान परिषद कार्यकर्ता मयंक मिश्रा ने बताया की भारत के वीर सपूत हर पल हमारी हिफाज़त में अपने प्राण न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं। परंतु कुछ जयचंद अपने राजनीतिक लाभ के लिये उनके बलिदान पर भी सवाल खङा करते हैं। ऐसे समय में हम सभी को एक साथ खङा होकर चीन का विरोध करना चाहिए और चीन को भारतीय सेना की ओर से करारा जवाब दिया जाना चाहिए। वहीं प्रखंड संयोजक रोहित कुमार ठाकुर ने भी कहा की जिस प्रकार से भारतीय सेना ने चीनी सेना को जवाब दिया , यह हमारे लिये गौरव का क्षण है। अभाविप केवल शिक्षा के लिए नहीं है बल्कि यह राष्ट्र के लिए भी है।

जिस प्रकार से चीन लगातार भारत पर दवाब बनाने का प्रयास कर रहा है ; उसे यह पता होना चाहिए की अब यह 1962 का भारत नहीं है , यह नया भारत है। और हमारी भारतीय सेना मुंह तोङ जवाब देना जानती है। देश का बच्चा बच्चा भारतीय सेना के साथ है।
मौके पर नगर मंत्री प्रभात सिंह , आशुतोष कर्ण , राजीव कुमार , ध्रुव नारायण मिश्र , देव नारायण मिश्र , बीरेन्द्र जी , श्याम मिश्र , कुन्दन कुमार आदि उपस्थित थे।

givni_ad1