कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ कटौझा स्थित बागमती नदी किनारे पहुंचकर कलश में जल भरा

25


2151 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा कोआही में आठ दिवसीय जय मां संतोषी महायज्ञ शुरू

प्रखंड क्षेत्र के कोआही चौक के समीप आठ दिवसीय जय मां संतोषी महायज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। इसको लेकर शुक्रवार को 2151 कन्याओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली है। वहीं महायज्ञ कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया। जिसके बाद वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ जय मां संतोषी पूजा के महायज्ञ की शुरुआत की गई। इस दौरान कन्याओं के द्वारा 2151 के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा पूजा स्थल से निकलकर मां भगवती का जयकारा करते हुए पैदल चलकर कटौझा स्थित बागमती नदी किनारे पहुंची। वहां जल पूजन किया गया। वहीं मंत्रोच्चारण के बीच जल भरकर वापस पूजा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान इलाका भक्ति मय बना रहा। लोग माता का जयकारा लगाते हुए भक्ति के गीत गाते रहे। कार्यक्रम को लेकर भव्य पंडाल बनाये गये हैं। वही ग्रामीण मेले का भी इंतजाम किया गया है।

इसमें लोग अपने घरेलू सामग्री की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही मनोरंजन की व्यवस्था की गयी है इस दौरान दूर दराज से लोग यहां पहुंच कर यज्ञ पूजा देखकर भगवान की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में मां संतोषी, भगवान गणेश की प्रतिमा भी स्थापित गई। इस दौरान इलाका भक्तिमय बना हुआ है।

पंडित विकास झा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां संतोषी की पूजा अर्चना करायी जा रही है। पूजा कार्यक्रम के अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से यह भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित की गई है।

अब यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित की जाएगी। भव्य तरीका से जय मां संतोषी महायज्ञ की पूजा अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रंजीत सहनी, संजीत सहनी, रामकरण सहनी, दिनेश राय, कमलेश कुमार, अजय कुमार, दिनेश राय सहित अन्य लोग सक्रिय थे।

Reported By Ajit Kumar | Sitamarhi