जदयू के ग्राम संसद सद्भाव कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धि पर चर्चा

90

दरभंगा – बहेड़ी | जेडीयू की ओर से बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के भच्छी पंचायत में पंचायत अध्यक्ष विपिन मंडल की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम संसद सद्भाव की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है की बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर ने संविधान में कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो प्रावधान किये है उन्हें वह अधिकार मिले।

आगामी 1 सितम्बर से पार्टी द्वारा भाजपा के खिलाफ शुरू हो रहे पोल खोल अभियान में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही।

givni_ad1

जदयू प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति सदस्य गंगा प्रसाद सिंह ने कहा की पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं पर संगठन की मजबुती के साथ साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के नाम पर ठगने का आरोप लगाया।

एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में न्याय के साथ विकास कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम कर रही है तो वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार लोगों को ठग रही है। युवा जदयू० जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने राज्य सरकार द्वारा छात्रों एवं युवाओं के लिए चलाए जा रहे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कन्या उत्थान, पोशाक, छात्रवृति, साईकिल सहित अन्य योजनाओं की जमकर सराहना की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए युवा जदयू के प्रदेश सचिव विकास यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त हैं उन्होंने युवाओं से आने वाले 2024 के चुनाव में भाजपा को केन्द्र की सत्ता से हटाने की अपील की।

मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार, राम सेवक मंडल, ई• दिनेश राय,विजय महतो,शिवशंकर यादव, राजेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण यादव, रोशन मंडल, दीपक कुमार मंडल, निलम्बर कुमार, राम प्रवेश यादव, चंदन दास, राम आश्रम यादव, अभय नारायण पोद्दार, अग्निदेव दास, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।