नेहरू युवा केन्द्र ने खेल दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन

122

बंदरा | प्रखंड में राष्ट्रीय खेल दिवस को मनाने और युवाओं को फिट इंडिया अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से आज नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में रामपुर महिनाथ युवा मंडल बंदरा द्वारा पीरापुर में मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के शुरुआत में मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर मुख्य अतिथी पीरापुर पंचायत के उप मुखिया विनोद सहनी एवं पंचायत समिति सुनिल कुमार राम द्वारा पुष्प अर्पित किया गया।

givni_ad1

खेल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में कबड्डी का आयोजन किया गया जिसमें भगत सिंह टीम विजेता एवं महाराणा प्रताप टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों एवं अतिथियों द्वारा फिट इंडिया शपथ भी लिया गया।

इस कार्यक्रम को मुख्य रूप सफल बनाने में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुकेश कुमार व चितरंजन कुमार झा , रामपुर महिनाथ युवा मंडल के अध्यक्ष संजीत का योगदान रहा है।