भ्रष्टाचार के आरोप में अंचलाधिकारी गिरफ्तार

148



WC News Bihar | गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। गोपालगंज के बरौली सीओ कृष्णकांत को भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सीओ के खिलाफ दाखिल खारीज में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थी।

गिरफ्तार सीओ पर जमीन के म्यूटेशन के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली करने का आरोप है। पुलिस ने सीओ को कलेक्ट्रेट कैंपस से ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सीओ को अपने साथ थाना ले गयी है। बीते दिनों दाखिल खारिज के लिए घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों आरोपी सीओ के आवास और कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर एसडीएम ने छापेमारी की थी। जानकारी के अनुसार बीते दिनों अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज में घूसखोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

बरौली सीओ पर अवैध दाखिल खारिज के लिए घूसखोरी का आरोप लगा है।