WC News: सोयी अवस्था मे दो सहोदर भाईयो को अपराधियों ने मारी गोली

186
Two siblings were shot dead by criminals while sleeping

हाजीपुर वैशाली। महुँआ थाना क्षेत्र के चकमजाहिद पंचायत के गद्दोपुर गांव मे गुरुवार की देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने अपने दलान मे सो रहे दो संगे भाईयो को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

उक्त घटना गुरूवार की रात्रि 1:20 के आसपास की बतायी गयी है। वही गंभीर रूप से घायल दोनो को इलाज के लिए पटना भेजा गया है। मिली जानकारी के अनूसार गुरूवार की देर रात्रि महुँआ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी अखिलेश सिह का 27 वर्षीय पुत्र अमित सिह और 25 वर्षीय विकास सिह अपने दलान मे सो रहे थे। इस दौरान उनके दालान आये अज्ञात अपराधियों ने सोयी अवस्था मे अमित सिह और विकास सिह पर दनादन फायरिंग कर भाग निकले।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उक्त स्थान पर एकत्र हूए। इस दौरान उक्त ग्रामीण ने खुन से लथपथ दोनो भाईयो को उठाकर आननफानन मे अनुमंडल अस्पताल मे भर्ती कराया, जहाँ से उक्त दोनो भाईयो की गंभीर हालत को देखते हूए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जहां पटना के अपेक्स नामक निजी अस्पताल दोनो भाईयो का इलाज चल रहा है।

givni_ad1

छोटे भाई विकास सिह की हालत नाजुक बताई गयी है। वही घटना की सूचना मिलते ही महुँआ थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा स्वय अपने दल बल सहित घटनास्थल पर पहुंच कर और घटना की बावत उनके परिजनों से विस्तृत पुछताछ की।

वही उन्होंने घटनास्थल से8खाली खोखा और तीन जिंदा कारतुस भी बरामद किया है। इस संबंध मे पुछे जाने पर श्री झा ने बताया कि घटना के संबंध मे परिवार के लोग द्बारा अभी तक स्पष्ट रूप कुछ भी नही बताया गया है, जिससे स्थिति स्पष्ट नही हो सकी है।

इस मामले मे आवश्यक कारवाई की जा रही है।जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त मे होगे।उक्त वही घटना के बाद स्थानीय लोगो और इलाकों मे दहशत का माहौल देखा जा रहा है।