भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया।

70

वैशाली/हाजीपुर। समाहरणालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, वैशाली के माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय सम्बर्ग के कर्मिगण,समाजसेवी आदि के द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त के साथ जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला पीजीआरो, उप निर्वाचन पदाधिकारी, एसडीओ महनार,सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई वैशाली,सामाजिक कार्यकर्ता श्री अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार।