संजय सिंह को महुआ विधानसभा से प्रत्याशी बनाने की मांग

251

हाजीपुर: जिले के महुआ बाजार स्थित गुरूकुल एकेडमी के प्रांगण में लोजपा कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक लोजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं छात्र लोजपा के जिलाध्यक्ष श्रीकांत पासवान के संचालन में आयोजित की गई।

बैठक में लोजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य सह प्रवक्ता संजय सिंह को महुआ विधानसभा से प्रत्याशी बनाने की मांग की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रवक्ता श्री संजय सिंह ने कहा कि लोजपा के लिए आगामी विधानसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए कार्यकर्तागण अभी से ही चुनाव की तैयारी में लग जाए।

givni_ad1

बैठक में लोजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन, महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, अरशद अली सहित सैकड़ो लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।