होली और शब-ए-बरात को लेकर बैठक

248

वैशाली/राजापाकर थाना के बराँटी ओपी पंर आज दिनांक-12/03/2022को होली और शब -ए बरात को लेकर बैठक हूई।होली एवं शब-ए बारात पर्व के मद्देनजर शनिवार को बराँटी ओपी थाने पर शांति समिति की बैठक हूई।

बैठक मे दोनो समुदाय के लोगो ने आपसी सद्भाव व प्रेम के साथ पर्व मनाने का निर्णय किया।बैठक की अध्यक्षता महुआ अ़चल के इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिह एवं ओपी अध्यक्ष गंगा कुमार सोरेन ने कहा कि होली और शब-ए बारात,दोनो पर्व हर्ष व उल्लास का पर्व है।

दोनो समुदाय के लोग मिल जुलकर व आपसी प्रेम व सदभाव के साथ अपना-अपना पर्व मनाएं।उन्होंने कहा कि आज तक दोनो समुदाय के लोगों के बीच आपसी बैर व संघर्ष का इतिहास नही रहा है जो बराँटी के लिए गर्व की बात है।

givni_ad1

कहा कि 17को होलिका दहन एवं खाकी बाबा के मजार पर उर्स मेला का आयोजन होना है।तथा 18को होली है।इसलिए शब-ए-बारात के साथ-साथ रंग व उल्लास का पर्व होली आपस मे मिल जुलकर मनाएं।

उन्होंने पूर्व से चयनित स्थल के अतिरिक्त न्ए स्थान पर होलिका दहन नही करने की भी अपील की।बैठक मे मौजूद दोनों समुदाय के लोगों ने शराब का सेवन व इसका अवैध धंधा करने वालो के विरुद्ध सख्त कारवाई करने की म़ाग प्रशासन से की।

बैठक मे महुआ अ़चल के इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिह, एवं ओपी अध्यक्ष गंगा कुमार सोरेन अन्य पदाधिकारी उपस्थित हूएं।स्थानीय प्रतिनिधि मुखिया पंकज शर्मा, ग्रामीण राजाराय असोख ठाकुर एवं गणमान्य लोग भी इस शांति समिति की बैठक मे भाग लिया।

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार।