लक्ष्मणनगर मुशहर टोला में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 13 घर जलकर हुआ राख, मुखिया पति अशोक शर्मा बना सहारा

50

गायघाट | लक्ष्मणनगर मुशहर टोला में गुरुवार की रात लगी भीषण आग से एक दर्जन घर जलकर राख हो गया है। पीड़ित परिवारों ने गायघाट CO व थाना में आवेदन देकर आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया है। पीड़ित परिवार ने WC NEWS के वरिष्ठ पत्रकार सज्जन कुमार से बातचीत करते हुए बताया है कि हमारा सारा सामान जलकर राख हो गया है, बेटी की शादी के लिए जो भी सामान रखे हुए थे वह भी सामान जल गया है। सारा सपना चूर-चूर राख हो गया। हम सभी लोग अब बेसहारा हो गए है। खाने के लिए कोई सामान नहीं बचा और ना ही रहने के लिए अब घर

इस मुसीबत में मुखिया पति अशोक शर्मा ने हमें 5000 रुपया व ठंड से बचने के लिए कंबल तत्काल दिया है और आगे भी आश्वासन दिया है सर ने हर संभव मदद मिलेगा।

मुखिया पति अशोक शर्मा ने पीड़ित परिवारों को तत्काल 5000 रुपया कंबल व राशन के लिए आर्थिक सहयोग किया और आगे भी उन्होंने आश्वासन दिया है कि हर संभव हम मदद करेंगे।

givni_ad1

जिसमें लक्ष्मणनगर के मुशहर टोला के बिरजू सदा, शंभू सदा, अनिल सदा, बैद्यनाथ सदा, सुनील सदा, दिलीप सदा, रामा सदा, सचिंद्र सदा, धर्मेंद्र सदा, नक्की सदा, बिलट सदा, कली देवी व छोटे सदा का घर व घर में रखा सारा सामान जल गया।