गायघाट में लापता युवक का एक दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन में बना चिंता का माहौल

312

गायघाट | प्रखंड क्षेत्र के कांटा गांव में लापता युवक का एक दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिजन चिंतित हैं। इस बाबत लापता युवक के चाचा मुखिया संतोष महतो ने सभी रिश्तेदार व दोस्त से भी पता किया परंतु अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

मुखिया संतोष महतो ने बताया है कि बीते गुरुवार की साढ़े 11 बजे उसका 22 वर्षीय भतीजा सौरभ सुमन जो शिलांग में रहकर एमबीए की तैयारी करता है। कुछ दिन के लिए वे अपने घर कांटा आए थे। इसी बीच बीती 20 जनवरी गुरुवार को सुबह 11:00 बजे दिन से वो कहां गया है अभी तक कोई खबर नहीं आया है।

givni_ad1

खोजबीन बाद एक दिन बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चलने से उसके माता-पिता परिजन काफ़ी चिंतित में हैं। घर में दु:खी का माहौल बना हुआ है।