रामविलास पासवान का अस्थि कलश कोनहारा घाट पर हुआ विसर्जित

332

हाजीपुर वैशाली: हाजीपुर के कोनहारा घाट पर लोजपा एवं दलित सेना के संस्थापक सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान का अस्थि कलश विसर्जन वैशाली लोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिह के नेतृत्व मे किया गया है।

मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिह ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की इच्छा थी कि कोनहारा घाट के नायाणी नदी मे गज ग्राह का भव्य प्रतिमा स्थापित हो जिसके लिए वैशाली लोजपा कार्यकर्ताओ की मांंग भारत सरकार द्बारा पूरा किया जाए।

इस अस्थि कलश विसर्जन के भव्य कार्यक्रम मुख्य रूप से महनार विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रविन्द्र सिह, वैशाली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय कुशवाह, पूर्व राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, जिला लोजपा प्रधान अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, जिला प्रधान महासचिव जयप्रकाश गुप्ता नकुल, जिला प्रवक्ता दिनेश पांडेय, मीडिया प्रभारी राजकुमार पासवान, लोजपा तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला प्रकाश कुमार, चंदन, छात्र लोजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत पासवान, युवा लोजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा, जिला महासचिव मनीष पासवान, लोजपा नेता महेश पासवान, महुँआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान, वैशाली प्रखंड अध्यक्ष दशरथ पासवान, देसरी प्रखंड अध्यक्ष वालिद्र सिह, हाजीपुर नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, लोजपा नेता धर्मवीर यादव, राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष ऋषिकपुर पासवान, विनोद पासवान, सुबोध पासवान, लोजपा नेता मुकेश सिह आदि ने भाग लिया।

givni_ad1

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार