दलान मे 50 वर्षीय अधेड़ वयक्ति का फंदे से झूलता हूआ मिला शव

114

हाजीपुर वैशाली: देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर काली पंचायत के मुरौवतपुर काली स्थान के निकट एक दलान मे 50 वर्षीय अधेड़ वयक्ति का शव गुरुवार की सुबह बंदे से झुलता मिला। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के अनूसार मुरौवतपुर पंचायत के वार्ड संख्या 07 निवासी तिलक राय का शव मुरौवतपुर काली स्थान के निकट जालिम राय के दलान मे फंदे से लटकता मिला। गुरूवार की सुबह जैसे ही लोगो ने तिलक राय का शव फंदे से लटकता देखा, आसपास अफरा तफरी मच गई और सैकड़ों की संख्या मे स्थानीय लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई।

घटना की सूचना तत्काल देसरी थाना की पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही देसरी थानाध्यक्ष फेराज हुसैन अपने दल बल के साथ मौके पर पंहुचे और घटना की जाँच शुरू कर दी गई है।

givni_ad1

इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार तिलक राय बुद्धवार की रात मे नशे की हालत मे अपनी पत्नी को साथ मारपीट किया था। आंशका जाहिर की जा रही है कि मारपीट कर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया।

पुलिस हर पहलू पर इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मूखिया वीरेन्द्र राय, पूर्व मुखिया विनोद राय आदि मौके पर पंहुँच और घटना की जानकारी लेते हूए पुलिस से कारवाई की मांग की। रविकांत सिह सहित अन्य लोगो ने गहरा दुख प्रकट करते हूए परिवार के प्रति संवेदन जाहिर की है।

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार