हाजीपुर वैशाली।लालगंज-राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेवा संस्थान ने शहीदों के लिए सामुहिक तर्पण किया

लालगंज प्रखंड क्षेत्र के खरौना पंचायत के जगरनाथ बसंत गांव मे गुरुवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेवा संस्थान ने तत्वावधान मे गुरूवार को जगरनाथ बसंत पोखर मे कोरोना वायरस एवं बाँडर पर शहीदो जवानों के लिए सामुहिक तर्पण किया। इस अवसर पर जिला सचिव अभीनन्दन पांडेय ने बताया कि पूरे बिहार मे 15 सितंबर तक बाँडर पर शहीद जवानों के लिए तर्पण कार्यक्रम का रहा है।

आज अंतिम दिन लालगंज के जगरनाथ पुर बसंत पोखर मे आचार्य चंदन तिवारी के मंत्रोच्चार के साथ तर्पण किया गया इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शिवम तिवारी, प्रखंड संयोजक रंजन तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष सागर मिश्र,पंचायत अध्यक्ष सौरभ कुमार मौजूद थे।

givni_ad1

वैशाली रिपोर्टर: राजेन्द्र कुमार सिह।

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.