जमीनी विवाद मे गोलीबारी, एक घायल, पीएमसीएच रेफर…

117

हाजीपुर वैशाली: राघोपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर पंचायत मे जमीनी विवाद मे दो पक्षो के बीच चली गोली मे एक घायल हो गया जिसे गंभीर हालत मे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनूसार जमीनी विवाद मे मलिकपुर के विलास राय एवं सैदावाद के के सचिच्दानंद राय के बीच लगभग आधा दर्जन गोली चली। जिसमे 26 वर्षीय सनोज कुमार को गर्दन मे गोली लगी है। इस घटना मे ईट से सुरेन्द्र राय एवं मुनारुक राय भी घायल हो गए।

सभी घायलो को इलाज के लिए राघोपुर पीएचसी मे भर्ती कराया गया। डाक्टर ने गंभीर हालत मे सनोज कुमार को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

givni_ad1

मिली जानकारी के अनुसार राजीव शुक्रवार की दोपहर जुताई कर रहे थे। इतने मे दूसरे पक्ष के सनोज कुमार सुरेन्द्र राय विरोध करने लगे। विरोध करने पर मुकेश राय ने सनोज राय को गोली मार दिया और पत्थर बरसाने लगे जिसमे सुरेन्द्र राय एवं मुनारिख घायल हो गये।

वैशाली रिपोर्टर: राजेन्द्र कुमार सिंह