क्षेत्र का विकास करना मुख्य उद्देश्य: संजीव मिश्रा

343

सुपौल: छातापुर प्रखण्ड के रामपुर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल परिसर में युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव संजीव मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा की छातापुर विधानसभा काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। यहां विकास की जरूरत है। यहां के जनता ने मन बना लिया है कि अबकी बार स्थानीय उम्मीदवार को ही सपोर्ट करेंगे। जिससे कि छातापूर विधानसभा का विकास संभव हो सके।

उन्होंने बताया कि अब तक वे छातापुर विधानसभा के सैकड़ो युवाओं को अपने कंपनी में रोजगार मुहैया करवाए हैं।

givni_ad1

उन्होंने यह भी बताया कि अगर पार्टी उन्हें छातापुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका देगी तो वह चुनाव लड़ेंगे और उनका चुनावी मुद्दा बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा।

आपको बतादे की संजीव मिश्रा अपने निजी फंड से छातापुर में सभी सुविधाओं से लैस पनोरमा पब्लिक स्कूल एवं पनोरमा अस्पताल का निर्माण करवा चुके है।

अलताफ राजा के साथ चंदन कुमार, सुपौल