दो दिनो से लापता युवक की शव गंगा नदी मे मिला…

201

हाजीपुर वैशाली: महनार बाजार घाट के गंगा नदी के पानी मे तैरता एक युवक का शव होने की सूचना के बाद आसपास मे हड़कंप मच गई।

पानी मे शव होने की सूचना जैसे ही लोगो तक पंहुची शव देखने के लिए लोगो की भीड़ जुटने लगी।

स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना महनार थाने को पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस बल के साथ पंहुचे महनार थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिह ने शव को पानी से निकलवाया।

givni_ad1

जिसके बाद शव की पहचान महनार नगर के काग्रेंस मुहल्ला वार्ड संख्या 10 निवासी महेश राम के 25 वर्षीय पुत्र संतोष राम के रूप मे हूँई है।

वही पुलिस शव को कब्जे मे लेकर मामले की छानबीन मे जुटी है।युवक के बारे मे बताया जा रहि है कि वह कल से लापता था जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे।

वैशिली रिपोर्टर: राजेन्द्र कुमार सिंह