दरभांग एनएसयूआई कुशेश्वर स्थान में जनताओं के लिए बाढ़ के प्रलयकारी संकट के समय घर घर पहुँचकर समस्या सुन रहा है

238

दरभांग/डब्लूसी न्यूज़ वरिष्ठ संवाददाता सज्जन कुमार की रिपोर्ट : जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सहित टीम विगत 20-07-2020से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लगतार चिगड़ी सिमराहा घोरदौर सनीचरा शाहपुर मोरकाही पकाही बोहरबा कुबोटन  मनोरिपुर नारायणपुर पहचारा समैला जाफरपुर गोठानी हथरा बसोल झीलोरिया सोहरबा बुचौली सहित दर्जनों बाढ़ से ग्रसित गांव में पीड़ितों का समस्याओं को सुनने घर घर पहुँच रहें वही युवानेता मुकेश कुमार पोद्दार ने स्थानीय विधायक सांसद और बिहार सरकार पर तिखे प्रहार करते हुऐ कहा विधायक और सांसद गरीब जनताओं के दुःखद दर्द में नही आने का कशम खाये हुए हैं क्योंकि बाप दादा के विरासत पर ही कुर्सी मिल जाता है तो क्या जरूरी है जनताओं के बाढ़ की समस्या में आना सड़क बनना या हॉस्पिटल खुलवाने का वही विकाश श्री ने कहा बिहार सरकार दरभांग जिलाधिकारी ओर अनुमंडलीय  पदाधिकारी और अंचलाधिकारी महोदय से पूरे NSUI टीम माँग करती है कुशेश्वरस्थान विधानसभा को पूर्ण बाढ़ प्रभवित घोषित करें  दिलखुश कुमार,रौनक़ सिंह,लालू प्रसाद यादव,आजाद पासवान घनश्याम कुमार सहित टीम ने
बिषण प्रलयकारी बाढ़ के कारण हो रहें जन समस्याओं के कारण प्रखंड विकाश पदाधिकारी और अंचलाधिकारी से दरभांग NSUI निम्न मांग करती है


1. चिगड़ी सिमराहा पंचायत में शाहपुर से झझरा घोरदौर से झझरा सनीचरा से तस्मानपट्टी चिगड़ी ठिठर चौक से परकोलिया कमल दास के घर वाटर वेज बांध तक  नाव की व्यवस्था अतिआवश्यक हैं।

2. पकाही झझरा पंचायत अंतर्गत
पकाही से झझरा
पकाही से बर्रा मोरकाही से झझरा छपकाही से झझरा चौक तक  नाव की व्यवस्था अतिआवश्यक हैं।

givni_ad1

3. गोठनी में भी नाव का बहाल
गोठानी से मुख्यालय तक वोट नाव की व्यवस्था गोठानी से सोहरबा घाट तक झीलोरिया से पंचवटी चौक तैरसो से पंचवटी चौक तक सहित जरूरत मंद जगह पर नाव का व्यवस्था अतिशीघ्र किया जाय।


4.  हरोली पंचायत अंतगर्त सोहरबा से सतिघाट मुख्यालय तक 2 वोट नाव की व्यवस्था हर हाल में किया जाय।


5. बरना पंचायत पंचायत अंतगर्त
बरना से मुख्यालय तक वोट नाव की व्यवस्था किया जाय
बरना से राजघाट वाटर बेज बांध
बरना से पंचवटी चौक तक बतसपुर से राजघाट तक गोठनी से पंचवटी चौक तक सहित जरूरत मंद जगह पर नाव की व्यवस्था अतिशीघ्र किया जाय।


6. बड़गांव पंचायत अंतर्गत
नारायण से पंचवटी चौक मनोरिपुर से पंचवटी चौक पुल के पास तक गोपालपुर से चाँदनी चौक बड़गांव से चांदनी चौक सहित जरूरतमन्द जगह पर नाव का व्यवस्था अतिशीघ्र किया जाय।


7. दिनमो पंचायत अंतगर्त विभिन्न जगह पर वोट नाव  महत्वपूर्ण जगह पर नाव का व्यवस्था अतिशीघ्र करें।


8. सभी पंचायत अंतर्गत  कई जनताओं के घर मे पानी तो कितनो का घर गिर गया है वैसे लोगों के लिए उच्च स्थान पर खाने का व्यवस्था रहने का व्यवस्था कपड़े का व्यबस्था दबाई सहित जरूरतमंद योग सामग्री का व्यवस्था अतिशीघ्र करे।


9. विधानसभा अंतगर्त प्रलयकाली बाढ़ का भयावह स्थिति को देखते हुए दरभांग NSUI दर्जनों NDRF टीम की व्यवस्था की मांग करती है।


10. बाढ़ के आवागवण में हो रहे समस्याओं को देखते हुये NSUI पूरे विधानसभा के अंर्तगत सभी पंचायत में एक एक मेडिकल टीम का व्यवस्था करने मांग करती है।


11. कुशेश्वरस्थान विधानसभा को पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित करे।


12. कुशेश्वरस्थान विधानसभा में पशु गाय भैंस बकरी सहित जानवरों के लिए चारा का व्यबस्था किया जाय।


13. कुशेश्वरस्थान विधानसभा पर पूरे पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरा का व्यबस्था किया जाय।


उपस्थित विवेक कुमार, ऋषिकेस कुमार सिंह, मुकेश कुमार, बिपिन कुमार, सचिन कुमार, नन्हे सिंह, बरजेश कुमार, धीरज कुमार, राजेश कुमार राज, मनीष कुमार, रौंशन कुमार, अभिनिस कुमार, लालू कुमार, रंजीश कुमार सहित उपस्थित थे।