जन्माष्टमी में शास्त्रीय विधि से पूजा कर मांगा नगर निगम के जनता की निर्विघ्न सेवा का आशीर्वाद:गरिमा

81

बेतिया |कंस के अत्याचार और कौरवों के पापाचार से समाज को मुक्ति दिलाने वाले जगत के पालनहार भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव नगर के लालबाजार स्थित गोपीनाथ पंचायती मंदिर में बड़ी धूमधाम मनाया गया। इसको लेकर सम्पन्न विशेष पूजा में यज्ञमान के रूप में पूजा समिति के अध्यक्ष व नगर के व्यवसायी रोहित कुमार सिकारिया के साथ उनकी धर्मपत्नी व नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया भी सहभागी रहीं। वैदिक विधि विधान से जन्मोत्सव बाद बाल कृष्ण के स्वरूप को पालने में झुलाने का सौभाग्य शहर की सैकड़ों गणमान्य महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा अबकी बार की जन्माष्टमी बहुत खास है। जनता की सेवा में तन-मन-धन और पूरे नियम से लगे होने के बावजूद मुझे धांधली कर के हटा दिया गया। हाईकोर्ट से इस कृत्य को अवैध और गैरकानूनी ठहराये जाने तक नगर निगम बोर्ड सरकार के स्तर से भंग कर दिया गया। निवर्त्तमान सभापति श्रीमती सिकारिया ने कहा कि अबकी बार की जन्माष्टमी में शास्त्रीय विधान से पूजापाठ के बाद मैंने पूरे नगर निगम क्षेत्र के एक एक जनता जनार्दन परिवार की पूरे पांच साल तक निर्विघ्न सेवा का आशीर्वाद मांगा है। ताकि जरूरतमंदों की हकमारी अब कोई भी नहीं कर पाए। इस मौके पर शंकर नाई, प्रमोद सिंघानिया, अंजनी जोशी, रवि सिंघानिया, सुभाष उदयपुरिया, प्रदीप सिंघानिया, विवेक सिकारिया, आदित्य मित्तल, सोनु अग्रवाल, सचिन लोहिया, अनिल तोदी आदि गणमान्य श्रद्धालुओं की भी उपस्थिति रही।

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार।

givni_ad1