निःशुल्क दंत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” का किया गया आयोजन

65

मुजफ्फरपुर- कुढ़नी प्रखंड के किशुनपुर बलौर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के प्रांगण में वसुधा कल्याण आश्रम के स्वास्थ्य-रक्षा एवं-जागरूकता प्रकोष्ठ “आरोग्यम्” के तत्वावधान में राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस के अवसर पर “निःशुल्क दंत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” का आयोजन किया गया।

आचार्य पावन महाराज ने स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलित किया एवं उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ‘आरोग्यम्’ के अध्यक्ष डॉ कौटिल्य स्वरूप, मैत्रेयी संघ की अध्यक्षा डॉ अंजलि स्वरूप, सहायक चिकित्सक डॉ उत्पल ने मिलकर 250 से ज्यादा मरीजों के दांतों की निःशुल्क जांच की। संस्था की ओर से सभी मरीजों को निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराई गई।

आश्रम के सदस्यों के द्वारा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता पर विशेष रूप से जागरूक किया है। आचार्य जी ने कहा कि वसुधा कल्याण आश्रम परिवार अपने पारमार्थिक उद्देश्यों को निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘आरोग्यम्’ ‘वसुधा कल्याण आश्रम’ का एक अखिल भारतीय स्वैच्छिक चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ है जिसका सामान्य लक्ष्य ग्राम्य जीवन से सम्बद्ध ‘समग्र स्वास्थ्य’ के क्षेत्र में एक व्यापक परिवर्तन लाना है।

givni_ad1

संस्था के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ए. बी. शरण ने आश्रम के विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं से ग्रामीणों का परिचय कराया। इस अवसर पर संस्था के प्रखंड संरक्षक अरुण कुमार मुन्ना, प्रखंड संयोजक राजकुमार, अध्यक्ष विजय राज, उपसचिव राजकुमार, सुबोध कुमार, राजकुमार, डॉ नागेंद्र ठाकुर, समाजसेवी रत्नेश पटेल, वरुणाराधना प्रदेश अध्यक्ष नरेश कश्यप, जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, स्वयं प्रबंध निदेशक गौरव रंजन, तरुमित्र प्रज्ञा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेश्वर कुमार, गुंजन राकेश आदि उपस्थित थे।