गोरौल प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन मे एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

179

हाजीपुर वैशाली।गोरौल प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन मे एक शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा मे भाग लेते हूए स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि इस्माइल पुर पंचायत के सरपंच व जदयू अध्यक्ष रंजीत कुमार एवं मृदुभाषी व्यक्ति एवं न्याय प्रिय व्यक्ति थे।सदा गरीबो के हित के लिए काम किया करते थे।

उनके निधन से हम सभी मर्माहत है।इनके निधन से प्रखंड क्षेत्र के एक युवा न्याय प्रिय व्यक्ति खो दिया है।शोक सभा मे शामिल सभी लोगो ने दो मीनट का मौन धारण स्वग्रीय रंजीत कुमार के आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

शोक सभा मे प्रमुख मुन्ना कुमार, बीडीओ प्रेमराज, सीओ ब्रजेश कुमार पटेल,थानाध्यक्ष अनिल कुमार,प्रखंड कर्मी दिलीप कुमार,मुखिया राम सागर सिह,रूबी देवी, डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिह,पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिह,सतीश कुमार,रंजीत कुमार,सहित अन्य लोग शामिल थे।

givni_ad1

वही इंस्माइलपुर पंचायत के मुखिया आनंद कुमार के अध्यक्ष ता मे भी पंचायत मे एक शोक सभा आयोजित की गई।

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार