भाजपा कार्यकर्ताओ ने मरीजो के बीच फल वितरण किया…

251

हाजीपुर वैशाली: बिदुपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष टिकज कुमार सिह के नेतृत्व मे प्राथमिक स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदीजी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अतर्गत मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता मंडल प्रभारी राधेश्याम तिवारी, मंडल महामंत्री कामता प्रसाद यादव, विकास कुमार, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश यादव, राघोपुर आईटीसेल प्रभारी राहुल ठाकुर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार, क्रीड़ा मंच मंडल संयोजक धनुष सिंह, महादलित प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक नवीन राम, अतिपिछड़ा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मिथलेश साह, अनुसूचित जाति मंडल महामंत्री जितेन्द्र पासवान, राकेश कुमार उपस्थित थे।

इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी संजय दास सभी भाजपा कार्यकताओ को धन्यवाद दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम और योजनाओं की प्रशंसा भी की।

givni_ad1

साथ ही साथ मंडल अध्यक्ष टिकज कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा बिदुपुर पूर्वी मंडल द्बारा सेवा सप्ताह के रूप मे 14 से 22 सितंबर तक सेवा कार्य जैसे मरीजों के बीच फल वितरण, स्वक्षता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, श्रमदान करने जैसे कार्यक्रम करने मे लगे हुए है।राधामोहन

सिह जी का बिदुपुर पूर्वी मंडल कार्यकताओ द्बारा विनम्र स्वागत किया गया। वे पूर्व मंत्री स्व रघुवंश प्रसाद सिंह जी के परिजनों को सात्वना देने हेतू उनके पैतृक गांव साहपुर जा रहे थे।

वैशाली रिपोर्टर: राजेन्द्र कुमार सिंह