बहु ने घर मे फाँसी लगाकर किया आत्महत्या…

271

सोनपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पंचायत के चौसिया मे एक नव विवाहित महिला ने अपने ससुराल मे घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक मनीषा कुमारी उम्र 20 वर्ष पति गुड्ड कुमार घर चौसिया थाना सोनपुर के निवासी है। वही मृतक के परिवार वालो ने सोनपुर थाने व मृतक के मायके इस घटना की जानकारी दी। मृतक का मायके वैशाली जिले के राजापाकर मे है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पंहुच कर लाश को कब्जे मे लेते हूऐ मामले कि छानबीन शुरू कर दी।

givni_ad1

वही पुलिस के द्बारा लाश को छपरा मे पोस्टमार्टम कराया गया। ग्रामीणो ने बताया कि गुडु की नये नवेली दुल्हन किस लिए आत्महत्या की है यह पता नही है लेकिन गुडु के घर मे सभी लोग शांति से रह रहे थे। लेकिन ऐसी क्या बात हूँई कि अचानक वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गई।

मृतक के पति टेम्पू चालक है और वह अपने शादी के एक वर्ष भी पूरा नही कर सका। घटना की खबर पर ग्राम वासी मर्माहत है तथा हर कोई कह रहा है कि घर मे कभी मृतक के साथ विवाद नही हूँई है।

वही थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है दोषी के विरूद्ध करवाई की जाएगी।

वैशाली रिपोर्टर: राजेन्द्र कुमार सिंह