सारण बिहार: दाउदपुर – स्थानीय थाना क्षेत्र के जैतपुर तिवारी टोला में दो राजभर परिवार में जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष से महिला समेत करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिनका ईलाज एकमा और सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना मंगलवार की देर शाम नग नारायण राय तथा रामनाथ राय के बीच हुए घरेलू विवाद के दौरान गाली गलौज के बाद हिंसक झड़प में जमकर लाठी डंडे , ईंट पत्थर चलने से दोनो घरो में अफरा तफरी मच गई। जिसमें बीच बचाव करने गए परिवार के कई लोग जख्मी हुए।

इस घटना की जानकारी मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँचती तबतक महिला व पुरुष घायल होकर नजदीक के अस्ताल में पहुच गए। इससे पूर्व दोनों पक्ष के पलानी व गुमटीनुमा दुकान में आगजनी हो गई।

givni_ad1

खौफनाक मंजर देख पुलिस ने घुं घुं कर जल रहे फुसनुमा पलानी और गुमटी पर पानी फेंकवा कर आग बुझाया। उसके बाद दोनों पक्षो से पांच युवक को तत्काल हिरासत में लिया।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि घायल के फर्द बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जाएगी। वही घटना की सत्यता की जांच पुलिस कर रही है।

Source: RAJESH KUMAR BIHAR

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.