सरैया थाना क्षेत्र के चोचहां गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत

738

सरैया थाना क्षेत्र के चोचहां गांव में शुक्रवार की देर रात एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका उदय महतो की पत्नी रूबी देवी की उम्र 35 वर्ष थी।तीन लड़की व एक लड़के की मां थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अजीजपुर नाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात में सभी अन्य दिनों की तरह खाना खाकर सो गए थे। सुबह रूबी देवी का शव घर मे लटकते हुए पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं कारण स्पष्ट हो पायेगा। देर शाम तक मामले में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

givni_ad1