महिला डॉक्टर ने पति से विवाद में की आत्महत्या…

242

सुपौल में एक महिला चिकित्सक ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद परिजनों में मातमी सन्नटा छा गया है।सदर थाना के वार्ड न 9 की रहने वाली महिला चिकित्सक कविता कुमारी का अपने पति से लगभग 2 सालो से अनबन चल रहा था।बीते कुछ दिनों से वो आने मायके सुपौल में ही थी।उसके पति भी रिम्स रांची में चिकित्सक है।पति से विवाद के कारण डिप्रेशन में आकर उसने आज सुबह फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।सुबह जब परिजन उसे जगाने गए तो अंदर से कोई आवाज नही आने पर वेंटिलेटर से देखा तो महिला चिकित्सक फंदे से लटकी हुई पाई गई।प्रोफेसर अशोक कुमार चौधरी की पुत्री डॉक्टर कविता कुमारी की शादी साल 2010 में झारखंड धनबाद के रहने वाले चिकित्सक डॉक्टर नित्यानंद कुमार से हुई थी। जिसके बाद वो काफी सालो तक अपने पति के साथ ही थी।इस बीच 2 साल पहले उसने रूस से मेडिकल की पढ़ाई भी पूरी की लेकिन वो अपना प्रैक्टिस नही कर रही थी।पति से विवाद के कारण वो कुछ महीनों से अपने मायके में ही रहने लगी थी।पति से उसका कोर्ट में भी विवाद चल रहा था।इस बीच देर रात वो खाना खा कर रोज की तरह सोने गयी।जब उसकी माँ उसे जगाने गयी तो उसे फंदे से लटका हुआ पाया। जिसके बाद परिजनों ने सदर पुलिस को घटना की सूचना दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।इधर पुलिस मामले पर कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।