मुजफ्फरपुर SSP जयंत कांत को बेहतरीन काम के लिए देश के टॉप 50 पुलिस कप्तानों की लिस्ट में चुना गया

719

मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंत कांत को देश की 50 टॉप रेटेड एसपी की सूची में शामिल किया गया हैं। आईपीएस जयंतकांत का चयन प्रतिबद्ध पुलिस कप्तान के रूप में किया गया है। सुरक्षा, शांति और जनता में कानून के प्रति विश्वास जगाने में बेहतर परफॉरमेंस के लिए फेम इंडिया मैगजिन व एशिया पोस्ट सर्वे द्वारा जारी देश के 50 प्रतिबद्ध पुलिस कप्तानों की सूची में आईपीएस जयंतकांत को स्थान मिला है।

फेम इंडिया व एशिया पोस्ट द्वारा प्रथम चरण में देश के करीब 700 एसपी में से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चर्चित 200 एसपी का चयन किया गया। क्राइम कन्ट्रोल, लॉ एंड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसला लेने की त्वरित क्षमता, सजगता, व्यवहार कुशलता आदि 12 मापदंडों को चयन का आधार बनाकर इन्हें 50 विभिन्न कैटेगरी में बांटा गया व इनमें से 50 टॉप रेटेड प्रतिबद्ध पुलिस कप्तानों की सूची जारी की गयी।

सूची में मुजफ्फरपुर समेत बिहार के पांच जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। इनमें नवादा एसपी धुरत सायली सावलाराम, किशनगंज एसपी कुमार आशीष, शेखपुरा एसपी कार्तिकेय शर्मा व सहरसा एसपी लिपि सिंह के नाम भी हैं। फेम इंडिया मैगजिन द्वारा इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

givni_ad1

50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान 2021 की लिस्ट
1.डॉ. प्रतिन्दर सिंह , उत्तर प्रदेश
2.अजय यादव , एसएसपी – रायपुर , छत्तीसगढ़
3.कार्तिकेय, पुलिस कमिशनर – निजामाबाद, तेलंगाना
4.विक्रमजीत सिंह दुग्गल, एसएसपी – पटियाला , पंजाब
5.जोगिंदर कुमार, एसएसपी – गोरखपुर , उत्तर प्रदेश
6.सेंथिल अबुदई, एसएसपी – हरिद्वार, उत्तराखंड
7.अमनजीत कौर , एसपी – नलबाड़ी , असम
8.दीपक कुमार झा , एसपी – जगदलपुर , छत्तीसगढ़
9.अन्टो अल्फांसों , डीसीपी – उत्तरी दिल्ली , दिल्ली
10.पंकज कुमार सिंह, एसएसपी – साउथ गोवा, गोवा
11.प्रीति चंद्रा , एसपी – बिकानेर , राजस्थान
12.विधि चौधरी , डीसीपी – सुरत , गुजरात
13.बबलू कुमार , एसएसपी , उत्तर प्रदेश
14.जयंत कांत , एसएसपी – मुजफ्फरपुर , बिहार
15.अमित सांघी, एसपी ग्वालियर, मध्यप्रदेश
16.अजय कुमार सहनी , एसएसपी – मेरठ , उत्तर प्रदेश
17.राहुल शर्मा , एसपी – रोहतक , हरियाणा
18.विरेंद्र कुमार सिंह , एसपी – सिंगरौली , मध्यप्रदेश
19.डॉ अभिनव देशमुख , एसपी – कोल्हापुर , महाराष्ट्र
20.गौरव कुमार तिवारी , एसपी – रतलाम , मध्यप्रदेश
21.अरविन्दन पी , एसपी – त्रिवल्लूर , तमिलनाडु
22.कुवंर विशाल सिंह , एसपी – पुरी , उड़ीसा
23.अलका मीणा , एसएसपी – एसबीएस नगर , पंजाब
24.कलानिधि नैथानी , एसएसपी – गाजियाबाद , उत्तर प्रदेश
25.मोहित चावला , एसपी – शिमला , हिमाचल प्रदेश
26.धुरत सयाली , एसपी – नवादा , बिहार
27.प्रभाकर चौधरी , एसएसपी – मोरादाबाद , उत्तर प्रदेश
28.विनिता साहु , डीसीपी – नवी मुम्बई , महाराष्ट्र
29.श्वेता श्रीमाली , एसपी – जामनगर, गुजरात
30.सागर सिंह कलसी , एसपी – एसीबी, जम्मू कश्मीर
31.चंदन झा , एसपी – बोकारो , झारखंड
32.आनंद मिश्रा , एसपी – धुबरी , असम
33.मोक्षदा पाटिल , एसपी – औरंगाबाद ( ग्रामीण) , महाराष्ट्र
34.परमिंदर सिंह , डीसीपी – आउटर दिल्ली , दिल्ली
35.कुमार आशीष , एसपी – किशनगंज , बिहार
36.सिद्धार्थ कौशल , एसपी – प्रकक्षम , आंध्र प्रदेश
37.शालिनी अग्निहोत्री , एसपी – मंडी , हिमाचल प्रदेश
38.प्रीति प्रियदर्शनी , एसएसपी – नैनीताल , उत्तराखंड
39.विवेक सिंह , एसपी – खांडवा , मध्यप्रदेश
40.गंगा राम पूनिया , एसपी – करनाल , हरियाणा
41.तेजस्विनी गौतम , एसपी – अलवर , राजस्थान
42.राहुल त्रिपाठी , एसपी – गिर सोमनाथ , गुजरात
43.तृप्ति भट्ट , एसएसपी – टिहरी गढ़वाल , उत्तराखंड
44.चंदन कोहली , एसएसपी – जम्मू , जम्मू कश्मीर
45.प्रियंका मीणा , एसपी – लोहरदगा , झारखंड
46.डॉ मोहित कुमार गर्ग , एसपी – रत्नागिरी , महाराष्ट्र
47.कार्तिकेय शर्मा, एसपी – शेखपुरा , बिहार
48.सचिन शर्मा,एसपी – छत्तरपुर , मध्यप्रदेश
49.अर्पित जैन, डीसीपी – फरीदाबाद, हरियाणा
50.लिपि सिंह , एसपी – सहरसा , बिहार