Tejashwi_yadavTejashwi_yadav

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर अभिनंदन कुमार नाम के एक युवक ने बड़ा आरोप लगाया है।
आरोप यह है कि तेजस्वी यादव ने उस युवक को जान से मारने की धमकी दी है और गाली-गलौज भी की है।
अभिनंदन कुमार नामक युवक ने पुलिस से गुहार लगाते हुए एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उसने बयान दिया है कि तेजस्वी ने उसके साथ गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी।
धमकी के पत्र मिलने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है और वास्तविकता का पता लगा रही है।
तेजस्वी यादव के ऊपर लगे इस आरोप के बाद बिहार में सियासी माहौल कुछ और  भी गर्म हो गया है।
इस दौरान आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो सकता है।
कुछ लोगों ने ऐसा आशंका जताया है कि यह सब तेजस्वी यादव को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।  उस युवक द्वारा लिखे गए पत्र में यह भी लिखा हुआ है कि मेरे मोबाइल पर एक प्राइवेट नंबर से कॉल करके बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा मुझे अभद्रता शब्द का प्रयोग किया और गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी दी।
धमकी के दौरान मुझे अभद्रता पूर्वक नकारात्मक वाक्यों का प्रयोग कर संबोधित किया गया है। साथ ही कहा गया है कि नेता बनोगे तुम लोग अब घूमो, हम तुमको बताते हैं, इन वाक्यों का प्रयोग किया गया है। साथ ही उसने यह भी लिखा है कि तेजस्वी यादव द्वारा किए गए फोन को टेप कर लिया गया है जिसका ऑडियो सीडी आवेदन के साथ संलग्न है। उसने यह भी लिखा है कि चुकी तेजस्वी यादव बिहार के विपक्ष के नेता है यानी बहुत बड़े नेता है और मैं एक साधारण व्यक्ति हूं इसलिए मैं और मेरा परिवार हमेशा भयभीत रहते हैं कि कभी भी कहीं भी मेरे साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है या फिर मेरी हत्या भी की जा सकती है।
अभिनंदन कुमार पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाया है कि तेजस्वी यादव से धमकी मिलने के बाद उसकी जान की खतरा और भी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *