संवाददाता-राजेन्द्र कुमारवैशाली:-पटेढी बेलसर सहायक थाने के श्यामपुर गांव मे बीती रात अगलगी मे दो भैस जलकर मर गयी।श्यामपुर गांव निवासी अरूण सिह के झोपड़ी नुमा बथान मे रविवार की देर रात् आग लग गयी।घर वालो ने ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पा लिया।लेकिन इस दौरान बथान मे बंधी दो भैस इस आग की चपेट मे आकर पूरी तरह झुलस कर मर गई। इस हृदयविदारक घटना से पीड़ित परिवार काफी दुखी है।इस अगलगी मे बथान मे रखा अनाज भी जलकर भस्म हो गया।पीड़ित परिवार की ओर से बेलसर ओपी मे एक आवेदन भी दिया गया है। Post navigation1 दिसंबर से बदल रहे नियम, बैंक, गैस, ट्रैन सहित जानिये क्या होगा आम नागरीक पर असर हाजीपुर: वैशाली- 33 शहीद किसानों के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।