सोनपुर अनुमंडल कार्यलय मे विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया के दौरान गुरूवार को सोनपुर विधानसभा से 2 प्रत्याशी एवं परसा विधानसभा से 1 प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।सोनपुर अपर एसडीओ अनिता सिन्हा ने बतायी कि सोनपुर 122 विधानसभा चुनाव से आशा कुमारी, दीपुलरल्स पार्टी से पिकी कुमारी प्रसाद ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र दाखिल की।वही सोनपुर डीसीएल आर निर्वाचन पदाधिकारी शिव रंजन ने बताया कि परसा विधानसभा 121 के तहत शैलेन्द्र कुमार ने जाप पार्टी के नाम पर अपना नामांकन किया। नामांकन के पर्चा दाखिल करने से पहले प्रत्याशीयो ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर मे जाकर पूजा अर्चना की एवं भगवान से जीत की आर्शीवाद मांगा।वही प्रशासन के द्बारा चाक चौबंद वयवस्था के बीच नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सपन्न हो गया।संवाददाता: राजेन्द्र कुमार सिंह Post navigationपूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने राघोपुर मे चलाया जनसंपर्क अभियान 100 लीटर देशी शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार