सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई लगातार चौथे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। वहीं, इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई अफवाहें उड़ रही है।

सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि पूछताछ के दौरान IPS अधिकारी नुपुर शर्मा ने रिया को थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल, ट्विटर पर कई लोग ऐसे ट्वीट कर रहे हैं कि पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती सीबीआई के साथ सहयोग नहीं कर रही थीं।

इस बात से नाराज होकर आईपीएस अधिकारी नुपुर शर्मा ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। अफवाह उड़ाने वालों ने इस बात खुशी भी जताई है। कई ने लिखा है कि ‘ये खबर सुनकर उनका दिल खुश हो गया।’ हालांकि, अब इस खबर कितनी सच्चाई ये कोई नहीं जानता है क्योंकि इस मामले को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

givni_ad1

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.