नरकटीयगंज बिहार: नरकटियागंज के प्रखंड प्रमुख रीना देवी व उपप्रमुख उपेंद्र यादव की कुर्सी खिसक गई है। दोनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है।प्रखण्डं कार्यालय में प्रमुख व उपप्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग हुई। इस दरमियान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल मौजूद रही।प्रमुख पर लगें अविश्वास प्रस्ताव में 27 पंचायत समितियों ने वोटिंग किया जिसमें मात्र एक वोट प्रमुख के पक्ष में पड़ा जबकि दो वोट अवैध घोषित कर दिया गया। गौरतलब हो कि नरकटियागंज में पंचायत समिति सदस्यों की संख्या 38 है। वोटिंग के दौरान प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख सहित 8 समिति सदस्य अनुपस्थित रहे, वही उप प्रमुख के खिलाफ 27 मत पड़े और तीन पक्ष में पड़े।बीडीओ राघवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। प्रमुख व उपप्रमुख के चुनांव को लेकर जिलाधिकारी के पास पत्र लिखा जा रहा है। आदेशानुसार चुनाव जल्द ही करा ली जाएगीReport by: RAJESH KUMAR Post navigationप्रयोजन विभाग के समक्ष 17 सूत्री मांगो को लेकर किया एक दिवसीय प्रदर्शन… स्वास्थ्य कर्मियों को लोजपा ने दिया प्रशास्ति पत्र…