WC News Desk: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को तारापुर भारतीय जनता युवा मोर्चा का गठन किया गया । तारापुर मण्डल भाजयुमो अध्यक्ष सुजीत प्रजापति द्वारा बनाये गए नए टीम में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण को साधने के साथ ही निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी गयी है।

भाजयुमो की मंडल टीम में उपाध्यक्ष के रूप में सौरभ कुमार,नितेश कुमार, रवि भगत, शिवम कुमार ,संदीप कुमार साने, रवि कु० सिन्हा, महामंत्री के तौर पर मोनू सिंह और भूपेश कुमार, मंत्री के रूप में सुनील यादव, राजीव कुमार, राकेश कु०सिंह, राहुल कुमार ठाकुर, कृष्णा सिंह, सुजीत कुमार मंडल, सन्नी कुमार, कन्हिया ताँती, कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, मीडिया प्रभारी के रूप में विकाश कुमार और अमरदीप पासवान , प्रवक्ता में अनुज कुमार ,कुमार सेन और कृष्णा कुमार , आईटी सेल संयोजक राहुल कुमार और करुणदेव यादव आदि की घोषणा करते हुए।

सुजीत प्रजापति ने बताया कि संतुलित और सभी वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी गयी है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर भाजयुमो के पदाधिकारियों का गठन किया गया है। इससे आने वाले दिनों में भाजपा के अभियान को मजबूती मिलेगी।

givni_ad1

भाजयुमो जिला अध्यक्ष बीर कुंवर सिंह , मण्डल भाजपा अध्यक्ष शम्भू चौधरी ,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव व मनमोहन चौधरी ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सहनी, भाजपा जिला आईटी सेल संयोजक साहिल राज सिट्टू , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंगल सिंह व सूर्यनारायण पासवान , महामंत्री राहुल आर्या, मंत्री शशांक घोष व चंद्रशेखर शर्मा, कोषध्यक्ष पुरूषोतम शर्मा, कमल क्लब संयोजक सोंनु कुमार यादव , अंतेश दुबे, सुमित वर्मा, भुवन कुमार, राजू वत्स , बिनीत सिंह आदि ने शुभकामनाएं दिया ।

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.