रिपोर्टर-राजेन्द्र कुमार सिह (हाजीपुर वैशाली)

वैशाली हाजीपुर- महनार थाना क्षेत्र के जावज गांव मे बीती रात बारात मे गाना बजाने को लेकर हूँई विवाद मे एक युवक को गोली मार दिया गया जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जंहा उसका इलाज हाजीपुर सदर मे किया जा रहा है।

घटना के सबंध मे मिली जानकारी के अनूसार जावज गाँव मे सोमवार की रात बारात आई थी जहाँ बाराती लगने के क्रम मे भोजपुरी गाना बजाने को लेकर बाराती और ग्रामीण के बीच कहासुनी हूँई उसके। बाद दोनो ओर से मारपीट हो गई हांलाकि स्थानीय लोगो द्बारा दोनो पक्षो को समझा बुझाकर मामला शांत होने के बाद मे बता देने की बात कही थी, जिसके बाद रात मे सोये अवस्था मे राजू नामक युवक को गोली मार दिया जिससे आनन फानन मे नजदीकी हाँस्पिटल जंदाहा मे ले जाया गया। जहाँ से उसे हाजीपुर सदर रेफर कर दिया गया।

givni_ad1

राजू को गोली उस समय लगी जब वह रात मे घर के पास ही कुंआ के समीप सो रहा था। हालांकि गोली युवक के जांघ मे लगी है। जहां युवक खतरे से बाहर बताया गया, फिलहाल उसका इलाज सदर मे चल रहा है, वही महनार थाने की पुलिस मामले की छानबीन मे लगी है।

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.