Home टॉप न्यूज़ निश्चय संवाद रथ यात्रा निकलते ही चुनाव की आगाज की सरगर्मि…

निश्चय संवाद रथ यात्रा निकलते ही चुनाव की आगाज की सरगर्मि…

0
निश्चय संवाद रथ यात्रा निकलते ही चुनाव की आगाज की सरगर्मि…

महाराजगंज बिहार:- स्थानीये विधायक हेम नारायण साह ने शहर के प्रसिद्ध जरती मां की मंदिर में पूजा-पाढ़ कर बिहार सरकार की उपलब्धियो को जनता तक पहुँचाने के लिए निश्चय संवाद रथ यात्रा को झण्डी दिखा कर महाराजगंज विधानसभा के हर क्षेत्र में रवाना किए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्रदेव पटेल सहित जदयू के सभी पदाधिकारी रथ रवाना करने में विधायक हेम नारायण साह के साथ उपस्थित थे। इस रथ में ‘बिहार में बहार है फिर से नीतीश की सरकार है, सलोगन के साथ निश्चय संवाद रथ अपने गन्ताब्य की ओर निकल गया। जिससे महाराजगंज विधानसभा में चुनाव की गुन्ज सुनाई पडने लगी हैं।

वही चुनाव की अभी धोषणा भी नही हुई है फिर भी चुनाव लड़ने वाले राजनितिज्ञ अपने अपने कमर कस कर लोगो से मिकलकर अपनी -अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। निश्चय संवाद रथ यात्रा निकलते ही क्षेत्र की जनता में एक बहस ही छिड़ गई है की अगला महाराजगंज का ताज किसके सर परचढेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा की फिर नीतीश सरकार के सच्चे सिपाही हेम नारायण साह या और कोई और।

Report by: RAJESH KUMAR