लखीसराय जिला के अंतर्गत गांधी मैदान में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में सभा कर रहे कन्हैया कुमार पर चंदन नाम के युवक ने चप्पल फेंका।

यह घटना तब हुई जब कन्हैया कुमार मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे। युवक के चप्पल फेंकने के बाद सभा में मौजूद सभी व्यक्ति आग बबूला हो गए और चंदन को पकड़कर पीटने लगे। यह सब होता देख वहां पुलिसकर्मियों ने किसी तरह चंदन को बचाकर करके हॉस्पिटल के लिए भेज दिया। बता दें कि चंदन कुमार घायल होकर नीचे गिर गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *