सांकेतिक तस्वीर

वामदलों का बिहार बंद गुरुवार को हो गया। अब राष्ट्रीकय जनता दल (राजद) की बारी है। राजद का बिहार बंद 21 दिसंबर को है। इसे लेकर अब राजद अपनी ताकत दिखाएगा। पार्टी की ओर से इसकी तैयारी चल रही है। गुरुवार को कई जगहों पर नुक्कीड़ सभाओं का आयोजन किया गया। वहीं, शुक्रवार को राजद नेता बिहार बंद को लेकर मशाल जुलूस निकालेंगे। वहीं बाबत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वीा यादव ने कहा कि हमलोगों का बंद शांतिपूर्ण होगा। इतना ही नहीं, तेजप्रताप यादव ने भी बिहार बंद को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की है। वामदलों के बंद से अलग राजद गुरुवार को दिन भर अपने बंद की तैयारियों में जुटा रहा।

युवा राजद ने पूरे प्रदेश में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) एवं राष्ट्री य नागरिक रजिस्टनर (एनआरसी) के विरोध में राजद ने 21 दिसंबर को बंद का एलान किया है। इस बाबत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वीं यादव ने मीडिया से कहा है कि राजद का बंद शांतिपूर्ण होगा। शांतिपूर्ण ढंग से बंद करेंगे। उन्होंबने यह भी कहा कि डंडे बरसाने का काम होगा तो अंजाम देखेंगे।

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *