बंदरा | प्रखंड में राष्ट्रीय खेल दिवस को मनाने और युवाओं को फिट इंडिया अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से आज नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में रामपुर महिनाथ युवा मंडल बंदरा द्वारा पीरापुर में मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।कार्यक्रम के शुरुआत में मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर मुख्य अतिथी पीरापुर पंचायत के उप मुखिया विनोद सहनी एवं पंचायत समिति सुनिल कुमार राम द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। खेल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में कबड्डी का आयोजन किया गया जिसमें भगत सिंह टीम विजेता एवं महाराणा प्रताप टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों एवं अतिथियों द्वारा फिट इंडिया शपथ भी लिया गया।इस कार्यक्रम को मुख्य रूप सफल बनाने में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मुकेश कुमार व चितरंजन कुमार झा , रामपुर महिनाथ युवा मंडल के अध्यक्ष संजीत का योगदान रहा है। Post navigationजिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की राघोपुर में जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद। जदयू के ग्राम संसद सद्भाव कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धि पर चर्चा