मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में मनियारी थाना पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गयाइस विशेष छापेमारी अभियान के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मनियारी थाना पुलिस अरविंद कुमार गिरी ने बताया कि वरीय अधिकारि के निर्देश पर विशेष छापेमारी में कांड संख्या 252 /22 के नामजद अभियुक्त महंथ मनियारी निवाशी स्वर्गीय जगदेव चौधरी के पुत्र संजीत चौधरी को देशी शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया है इनपर देशी शराब रखने का आरोप है। वही दुसरा मामला कांड संख्या 284/22 धारा 30/ a बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के अभियुक्त के तहत मनियारी थाना पुलिस अफगान आलम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर महंथ मनियारी निवाशी प्रमोद के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।वही इस संबंध में मनियारी थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।मुजफ्फरपुर बिहार से हरिओम कश्यप की रिपोर्ट। Post navigationबिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना द्वारा आयोजित प्रथम इंटर स्तरीय परीक्षा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2014 के आधार पर राजस्व कर्मचारी के पद पर 257 अभ्यार्थियों को मुजफ्फरपुर जिला आंवटित किया गया है मृत पत्नी के स्थान पर दूसरी पत्नी के स्थान पर दूसरी पत्नी को शिक्षिका बनाने का मामला प्रकाश में आया