मुजफ्फरपुर। जिला जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह को गुरुवार को नम आंखों से विदाई दी गई। इसके लिए कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में कार्यक्रम हुआ। विदाई समारोह में डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कमल सिंह का कार्यकाल सराहनीय रहा है। उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच सेतु का कार्य किया। विगत वर्षों में निर्वाचन, एईएस, कोविड, बाढ़ तथा अन्य मौकों पर मीडिया संबंधित कार्यों का निष्पादन उन्होंने पूरी कुशलता के साथ किया।वहीं, कमल सिंह ने कहा कि विगत चार वर्षों में मीडिया से संबंधित विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इसमें जिले के मीडिया कर्मियों का भी सहयोग है। मौके पर वर्तमान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सारंग मनी पांडे आदि थे। मंच संचालन जिला लेखा पदाधिकारी वैसुर रहमान अंसारी ने किया। WC News Team Muzaffarpur Post navigationघर से खाने की टिफिन लेकर दुकान जा रही नाबालिग बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म छितरौली पंचायत के ग्रामीणों ने डीलर पर लगाया अनियमितता का गंभीर आरोप