गायघाट | प्रखंड क्षेत्र के कांटा गांव में लापता युवक का एक दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।परिजन चिंतित हैं। इस बाबत लापता युवक के चाचा मुखिया संतोष महतो ने सभी रिश्तेदार व दोस्त से भी पता किया परंतु अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।मुखिया संतोष महतो ने बताया है कि बीते गुरुवार की साढ़े 11 बजे उसका 22 वर्षीय भतीजा सौरभ सुमन जो शिलांग में रहकर एमबीए की तैयारी करता है। कुछ दिन के लिए वे अपने घर कांटा आए थे। इसी बीच बीती 20 जनवरी गुरुवार को सुबह 11:00 बजे दिन से वो कहां गया है अभी तक कोई खबर नहीं आया है। खोजबीन बाद एक दिन बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चलने से उसके माता-पिता परिजन काफ़ी चिंतित में हैं। घर में दु:खी का माहौल बना हुआ है। Post navigationसरैया के डाटा ऑपरेटर वीरेंद्र कुमार पर सिविल सर्जन ने FIR करने का दिया आदेश।। लक्ष्मणनगर मुशहर टोला में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 13 घर जलकर हुआ राख, मुखिया पति अशोक शर्मा बना सहारा