सुशासन की सरकार में लोग अपने घरों में भी महफूज़ नही है, सुपौल पुलिस के लाख शख्ती के बाबजूद अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है, ताजा मामला सुपौल सदर थाना क्षेत्र स्थित रामदत्तपट्टी पंचायत के घुरघुर चौक के समीप की है, जहां व्यवसायी देव नारायण चौधरी के घर देर रात आधा दर्जन अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है.

घटना के बारे में बताया जाता कि देर रात 2 बजे जब लोग अपने अपने घरों में घोर निद्रा में थे, तभी आधा दर्जन अपराधी घर का दरवाजा तोड़ के घर मे प्रवेश कर गृहस्वामी को तमंचे की नोक पर बंधक बनाके जमकर उत्पात मचाया, घर मे रखे सारे मूल्यमान समान सहित लाखो की डकैती की घटना को अंजाम दिये, जाते जाते डकैतों ने फायरिंग भी किया, जिससे एक ब्यक्ति घायल भी हुआ.

वही घायल ब्यक्ति के द्वारा प्रशासन को सूचना देने पर देर रात पुलिस पीडित के घर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गयी है, वहीं घटना स्थल से बम भी बरामद हुये है, फ़िलहाल गांव में घटना को लेकर दहशत का माहौल है, सेकड़ो की संख्या में ग्रामीण पीड़ित के घर पहुंच कर सांत्वना दे रहे है।

givni_ad1

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.