हाजीपुर वैशाली: महुँआ थाना क्षेत्र के खानपुरपटी गांव मे पोखर मे डुब जाने से गांव के 30वर्षीय युवक कुदंन कुमार की मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक सुपौल टरिया पंचायत के खानपुरपटी गांव निवासी कुंदन कुमार कल शनिवार को अपनी भैस को नहलाने के लिए गया था। जहां भैस को नहलाने के क्रम मे वह गहरे पानी मे डुब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।वही घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों मे हाहाकार मच गया। रविवार की सुबह पोखर से काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणो के सहयोग से उसके शव को बाहर निकाला गया। वही घटना के विरोध मे स्थानीय ग्रामीणो ने मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर जिरबाड़ा चौक पर टायर जलाकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।वही घटना की सूचना पर पंहुची महुँआ थाने की पुलिस को ग्रामीणो के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा।वही पुलिस ने भी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हूऐ शव को अपने कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।वैशाली रिपोर्टर: राजेन्द्र कुमार सिंह Post navigationचुनाव के पहले PM मोदी देंगे बिहार को बड़ी सौगात, 901 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन का इंतजार पूर्व केन्द्रीय मंत्री के निधन पर आयोजित की गई शोक सभा…