हाजीपुर वैशाली। राघोपुर विधानसभा चुनाव से पूर्व राघोपुर मे राजद को लगा झटका। पार्टी छोर गई युवा जाप मे हूऐ शामिल।

राघोपुर प्रखंड के दर्जनों युवा बुद्धवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के आवास पर पार्टी मे शामिल हूऐ। शामिल होने वाले मे कई कार्यकर्ता राजद एवं लोजपा छोरकर आए हूऐ है।

पप्पू यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जन अधिकार पार्टी के राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष रवि यादव ने बताया कि आगामी विधानसभा के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि प्रखंड के लगभग पंचायतों से 55 युवा कार्यकर्ता पार्टी मे शामिल हूऐ है।

givni_ad1

राघोपुर के पिटु कुमार साह, फेकन कुमार, रवि शंकर कुमार, विक्की यादव, मोनू कुमार, धर्मवीर कुमार, सर्वश कुमार, अशोक कुमार, संतोष कुमार समेत 55 युवा पार्टी मे शामिल हूऐ।

इस मौके पर जाप सुप्रीमो नेता पप्पू यादव राघोपुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजा यादव, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता पिटु यादव, राघोपुर के प्रखंड अध्यक्ष रवि यादव अभिजीत शर्मा समेत क्ई लोग मौजूद थे।

वैशाली रिपोर्टर: राजेन्द्र कुमार सिह

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.