दीपक कुमार!मुजफ्फरपुर

औराई। अपराधियों ने एक बार फिर से कारोबारी को निशाने पर रखा है। घटना जिले के औराई थाना इलाके के रामनगर चौक की है, घायल मनोज राय ने बताया कि उसका पत्तल और ग्लास का कारोबार है, सुबह-सुबह वो अपनी दुकान पर खड़ा था, उसी समय शाही मीनापुर निवासी नितिन शाही वहां आया, उसके साथ बाइक पर एक और कोई अज्ञात व्यक्ति था, जिसने मनोज को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।

मनोज भागने लगा तो उसे खदेड़ कर गोली चलाना शुरू कर दिया गया,फायरिंग के दौरान एक गोली मनोज के सीने में लग गई, लेकिन उसने अपने भाई सज्जन राय के घर में घुसकर जान बचाई।

givni_ad1

मनोज राय के भाई सज्जन ने कहा कि गोली की आवाज सुनकर वो बाहर निकले तो पता चला कि अंधाधुंध फायरिंग हो रही थी,जब वहां भीड़ बढ़ने लगी तो बाइक सवार अपराधी फरार हो गए,उसके बाद घायल भाई को तत्काल सज्जन राय ने बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना मिलने पर औराई थाना पुलिस दल-बल के साथ पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है,जानकार सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि शराब कारोबार के विवाद में गोली चली है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। औराई थानाध्यक्ष रविंद्र राय ने बताया कि घायल के बयान उसके ठीक होने के बाद लिया जाएगा और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सुबह-सुबह की से औराई का इलाका दहल गया.

By WC News

WC News is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.